लैंडस्लाइड के बाद पीड़ितों से मुलाकात करने वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वायनाड जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों और अन्य जगहों का दौरा किया। वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद कई गांव प्रभावित हैं।

/ Updated: Aug 01 2024, 05:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को केरल का दौरा किया। राहुल-प्रियंका ने यहां वायनाड में लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ज्ञात हो कि लैंडस्लाइड की वजह से कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। इसी के साथ अभी तक 256 से भी ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। कांग्रेस नेता सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे कन्नूर एयरपोर्ट पर उतरे और इसके बाद सड़क मार्ग से वायनाड पहुंचे। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव वायनाड से भी लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने यूपी की रायबरेली सीट को प्राथमिकता दी थी और वायनाड निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ दिया था।