
Bankipur By Election: उपचुनाव में Prashant Kishor ने उठाया हनुमान जी के अपमान का मुद्दा, फंस गई BJP?
Bankipur By Election को लेकर Prashant Kishor पूरी जोर आजमाइश में लगे हुए है। इस बीच उन्होंने बीजेपी की दुखती नब्ज पर हाथ रखने का काम किया है। दरअसल कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन के दौरान भव्य आयोजन हुआ था। रोड शो के दौरान हनुमान जी का नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और बीजेपी की जमकर आलोचना हुई थी। उसी को लेकर पीके हमलावर नजर आए।