
कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनी विमान, 2 पायलटों की मौत । Kanpur Plane Crash
यूपी के कानपुर में एक ट्रेनी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर जानकारी सामने आई। हादसे में 2 ट्रेनी पायलेट की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नर खुद मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि विमान चार सीटर था। कटरी क्षेत्र के नत्थूपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर वह हादसे का शिकार हुआ। विमान उड़ा रहे दोनों पायलटों की मौत हो गई।