
समुद्र की तरह क्यों हिल रहा था मोरबी के कुएं का पानी? खुल गया सबसे बड़ा राज
गुजरात के मोरबी से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। एक कुएं के पानी में समुद्र जैसी लहरें उठती दिखाई दीं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पिछले कई दिनों से यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन अब इस वायरल दावे के पीछे की सच्चाई सामने आ गई है। मामला जब मोरबी जिला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा तो कलेक्टर स्वप्निल खरे ने इसकी जांच के आदेश दिए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और विशेषज्ञों की मदद से इस घटना की जांच शुरू की। जांच के बाद कलेक्टर स्वप्निल खरे ने वायरल हो रही कहानी की सच्चाई बताई।