राहुल गांधी को लेकर भिड़े रिजिजू-राउत, सरकार को जमकर सुनाया संजय राउत ने- WATCH

Share this Video

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के "पितृसत्ता को खत्म करो" (smash patriarchy) वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर गांधी के चुनिंदा मुद्दों पर गुस्सा दिखाने पर सवाल उठाए और कांग्रेस पर इस मामले में दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया।गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजिजू ने पूछा कि कांग्रेस हमेशा हिंदुओं को ही क्यों निशाना बनाती है। मंत्री ने अपने X हैंडल पर लिखा, "कांग्रेस कहती है, 'पितृसत्ता को खत्म करो।' हमेशा सिर्फ हिंदुओं को ही क्यों निशाना बनाया जाता है? अल्पसंख्यक महिलाओं का क्या? तीन तलाक का क्या? क्या मुस्लिम लड़कियां हमारी बहनें और बेटियां नहीं हैं?"केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के ट्वीट पर शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा, ''मैंने तो कभी नहीं देखा कि राहुल गांधी किसी एक धर्म की बात करते हैं और खासकर हिंदू धर्म के खिलाफ बात करते हैं... ये लोग राहुल गांधी से डरे हुए हैं और इतने डरे हुए हैं कि वो क्या बोल रहे हैं, उसका भी उन्हें अंदाजा नहीं है। राहुल गांधी ने देश, युवाओं और महिलाओं के मुद्दे उठाए हैं। ये सरकार अभी तक लोगों को सिर्फ गुमराह करती रही। किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री जरूर हैं लेकिन इतने भी बड़े नेता नही हैं कि राहुल गांधी पर इस तरह की टिप्पणी करें..."

Related Video