पटना प्रदर्शन में छाया नन्हा प्रदर्शनकारी, CM सम्राट चौधरी से कर दी एक बड़ी डिमांड

Share this Video

बिहार की राजधानी पटना में छात्रों और अभ्यर्थियों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। डाकबंगला चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रदर्शन के बीच एक नन्हा प्रदर्शनकारी भी चर्चा में आ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा कैमरे के सामने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग करता नजर आ रहा है। नन्हे प्रदर्शनकारी ने कहा, “आप इस्तीफा दे दीजिये, सबको आपने बेरोजगार कर दिया है.” वीडियो में बच्चा यह भी कह रहा है कि पुलिस वालों ने किसी और का माथा नहीं फाड़ा बल्कि देश के भविष्य का माथा फाड़ा है।

Related Video