'फ्लोटिंग हाउस एक अनोखा प्रयास' पानी पर तैरते घर को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, इस बात पर जताई सबसे ज्यादा खुशी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बक्सर में फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा प्रयास है। इसी बनाने में किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

/ Updated: Nov 21 2023, 06:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे  के द्वारा मंगलवार को बक्सर में फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण किया गया। इस फ्लोटिंग हाउस को रामरेखा घाट के सामने गंगा नदी पर बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यह एक अनोखा प्रयोग  है। लाइफ स्टाइल फ़ॉर एनवायरनमेंट से प्रेरित है। आपको बता दें कि इस फ्लोटिंग हाउस (पानी पर तैरते हुए घर) को बिहार के आरा के प्रशांत व उनकी टीम ने बनाया है। वहीं इस फ्लोटिंग हाउस की खासियत तहै कि इस प्राकृतिक घर को बनाने में किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।