Watch Video: गुजरात के श्री सोमनाथ मंदिर पहुंचे ISRO चीफ, विधि-विधान से की पूजा

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुजरात में श्री सोमनाथ मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आगे भी कई मिशन है जिनकी सफलता के लिए उन्होंने वहां पर प्रार्थना की।

Share this Video

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को गुजरात में सोमनाथ मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। यहां पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से इसका वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें इसरो चीफ पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं। इसरो चीफ ने कहा कि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हमारा प्लान था। यह सोमनाथ जी का आशीर्वाद है जो यह काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस दौरान पीएम मोदी की उस बात का भी जिक्र किया जो पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ से कही थी। उन्होंने बताया कि आगे भी कई मिशन है जिनके लिए हमें ताकत चाहिए और इसी के चलते हम यहां आए हैं। 

Related Video