हर सेकेंड 8 लोगों ने किए रामलला के दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन अयोध्या में लगा रहा भक्तों का मेला-Watch Video

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को तीन बजे तक ढाई लाख से भी अधिक लोगों ने रामलला के दर्शन किए। हर सेकेंड 8-9 लोगों ने प्रभु के दर्शन किए।

/ Updated: Jan 23 2024, 05:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन यानी 23 जनवरी मंगलवार को भक्तों का सैलाब रामलला के दर्शन को उमड़ पड़ा। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन प्रभु राम को मनुहार करके जगाया गया और सुबह 7 बजे से ही श्रृंगार आरती के बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, 3 बजे तक करीबन ढाई लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए। इन आंकड़ों पर गौर किया जाए तो प्रति घंटे 31 हजार से भी अधिक लोगों ने प्रभु का दीदार किया। वहीं इस हिसाब से हर सेकेंड औसतन 8 से 9 लोगों ने रामलला के दर्शन किए। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मनुहार कर जगाए गए रामलला देर शाम तक भक्तों को दर्शन देंगे।

ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिसमें मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े राम भक्त प्रभु के दर्शन के लिए आतुर दिखे। ऐसे में व्यवस्था में तैनात 8 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी और प्रशासन के अधिकारी भी उनके आगे मजबूर दिखें। तमाम इंतजामों के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार खुद मौके पर मुस्तैद दिखे। श्री राम जन्मभूमि मंदिर मार्ग पर जगह-जगह लगे माइक से प्रशासन व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने की अपील करता दिखा। उधर, कंट्रोल रूम से भी हालात पर नजर रखी जा रही है।