झांसी: पढ़ाई में बिक गई जमीन और लेखपाल बनते ही पति को ठेंगा दिखा गई पत्नी-Watch Video

यूपी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने लेखपाल बनने के साथ ही अपने पति को छोड़ दिया है। पति ने बताया कि दोनों ने कई साल पहले लव मैरिज की थी।

Share this Video

यूपी के झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी पत्नी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। दरअसल उसने कई साल पहले लव मैरिज की थी। पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने मजदूरी की। इसके बाद जब पत्नी लेखपाल बन गई तो पति को ठेंगा दिखाकर वह चली गई। जिसके बाद पति अब पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित पति ने बताया कि बुधवार को पत्नी को लेखपाल के पद के लिए नियुक्ति पत्र मिला। इसके बाद वह पत्नी को खोजने गया तो उसे खाली हाथ वापस आना पड़ा। वही मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस मामले में युवक की पत्नी का कहना है कि उसकी कोई शादी ही नहीं हुई। 

पीड़ित झांसी शहर के रहने वाले नीरज विश्वकर्मा के मुताबिक 5 साल पहले सत्यम कॉलोनी की रहने वाली रिचा से उनकी मुलाकात हुई थई। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की थी। रिचा ने आगे पढ़ने की इच्छा जताई तो नीरज ने मजदूरी कर उसकी इच्छा पूरी की। लेखपाल के पद पर चयन के साथ ही रिचा का रुख बदल गया और जब उसे नियुक्ति पत्र मिल गया तब तो वह नीरज को छोड़कर ही चली गई। 

Related Video