Video: 'अंग्रेज मर गए औलाद...' योगी के मंत्री का राहुल गांधी पर विवादित बयान

यूपी के मंत्री रघुराज सिंह के द्वारा राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया गया। उन्होंने राहुल गांधी को नंबर वन आतंकी बताते हुए लुटेरा तक कह दिया।

/ Updated: Sep 17 2024, 12:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बाद अब यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह के द्वारा राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया गया है। रघुराज सिंह ने राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकवादी बताया है। उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी देश को बांटना चाहते हैं और इनका देश से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग इटली से भारत को लूटने के लिए आए हैं।' रघुराज सिंह यही नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी की जाति को लेकर भी सवाल किया और मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि 'बाबा मुस्लिम थे, बाप फिर क्रिश्चियन हो गए। ये न तो मुसलमान रहे, न हिंदू रहे, न क्रिश्चियन रहे, न सिख हुए। ये तो पांचवी जाति बन गई। इनका किसी के भी साथ कोई सरोकार नहीं है।'