41 साल के बेन ग्रीन डांसर मैडी ड्यूरडेंट होलाम्बी के साथ मृत पाया गया। उसने मैडी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। परिवार के दोस्तों ने बताया कि 22 साल की मैडी डांसर थी।

इंग्लैंड. यहां 41 साल के एक व्यक्ति ने महिला डांसर की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने आत्महत्या कर खुद की भी जान दे दी। ये वारदात चौंकाने वाली है। हत्या से पहले वह अपने रिश्तें खत्म करना चाहती थी। जानें हत्यारे को क्यों कहते थे सेक्स एडिक्ट...? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

41 साल के बेन ग्रीन डांसर मैडी ड्यूरडेंट होलाम्बी के साथ मृत पाया गया। उसने मैडी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। परिवार के दोस्तों ने बताया कि 22 साल की मैडी डांसर थी। वह घटना से पहले बेन के साथ रिश्ते को खत्म करना चाहती थी।

एक साल से डेटिंग कर रहे थे
ये कपल एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे था। दोनों वॉटर मैनेजमेंट कंपनी में मार्केटिंग सेक्शन में काम करते थे। हत्यारे का दोस्त रहे व्यक्ति ने खुलासा किया कि हत्यारे की पहले भी शादी हो चुकी थी। वह एक सीरियल वुमनाइजर था। उसके बारे में पता चला कि उसने कई लड़कियों के साथ संबंध बनाया था। कई तो बहुत छोटी उम्र की थी। लेकिन वह किसी को नहीं छोड़ता था।

सैकड़ों महिलाओं के साथ बनाएं संबंध
हत्यारे के दोस्त ने बताया कि मैं उसे एक साल से जानता था। जब उसकी 100 से ज्यादा महिला दोस्त रही होंगी। मुझे लगता है कि वह एक ही समय में 8 महिलाओं के साथ संबंध बना रहा होगा। वह किराए पर घर लेता था। वहां केटरिंग, लिवरपूल होते थे। वहां वह लड़कियों को ले जाता था। वह एक राक्षस और सेक्स एडिक्ट था।

"अपने से छोटी उम्र की महिलाओं को पसंद करता था"
पुलिस को सबसे पहले 27 अगस्त को हत्यारे का शव मिला। फिर डांसर का। दरअसल, मैडी के माता-पिता परेशान हो रहे थे कि उनकी बेटी कहां गई। तब दोस्तों ने बताया कि वह अपने उम्र से लगभग दोगुनी उम्र के किसी व्यक्ति को डेट कर रही थी। दोस्तों ने बताया कि बेन अपने से बहुत छोटी महिलाओं को पसंद करता था।

दोस्तों ने बताया कि हत्यारा महिलाओं को अपनी संपत्ति मानता था। नॉर्थम्पटनशायर पुलिस ने कहा कि मैडी ड्यूरडेंट होलाम्बी की हत्या की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि मौत चाकू के घाव से हुई थी। 

ये भी पढ़ें..

1- पानी पुरी की वजह से पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने बताई मौत के पीछे चौंकाने वाली कहानी

2- गर्भवती महिलाएं बुजुर्गों की मौत से रेस: रेगिस्तान में दौड़ना पड़ रहा, न जाने कब कहां से गोली चल जाए

3- ये कोई कलर वाली ड्रेस नहीं है, बल्कि एक क्रिमिनल की सोची चाल है, हकीकत जानेंगे तो आप भी पकड़ लेंगे माथा

4- भगवान न करें यहां कोई आए...तालिबान ने जारी किया प्रोपगेंडा वीडियो, कहा- यहां जानवरों जैसा सलूक करते थे