वीडियो: अमेरिका में किशोरों ने लूट लिया एप्पल स्टोर, लाइव स्ट्रीमिंग करती रही महिला

अमेरिका में एप्पल स्टोर से लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

/ Updated: Sep 27 2023, 06:22 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अमेरिका के फिलाडेल्फिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई लोग स्टोर में लूट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना वॉलनट स्ट्रीट पर हुई। यहां कई लोगों ने एप्पल स्टोर को निशाना बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा। पुलिस ने तकरीबन 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से एक महिला को भी पकड़ा गया है जो लूटपाट की लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थी।