Video: एक दो नहीं बल्कि कई धाराओं में कंगना पर दर्ज है केस, बहन के साथ पुलिस स्टेशन में ऐसा दिखा एटीट्यूड

वीडियो डेस्क। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) शुक्रवार राजद्रोह के मामले में बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के साथ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने पहुंचीं। दोनों के खिलाफ 17 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

Share this Video

वीडियो डेस्क। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) शुक्रवार राजद्रोह के मामले में बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के साथ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने पहुंचीं। दोनों के खिलाफ 17 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था। इससे पहले कंगना को पूछताछ के लिए तीन बार समन किया गया था, लेकिन भाई की शादी के चलते वो नहीं आ पाई थीं। कंगना के खिलाफ अगर पुख्ता सबूत मिलते हैं तो उनकी गिरफ्तार भी हो सकती है। वहीं पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले कंगना ने अपना वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें टोर्चर किया जा रहा है। बता दें कि कंगना रनोट पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर फूट डालने के आरोप लगे हैं। कंगना के खिलाफ इसी तरह के एक मामले में तुमकुर (कर्नाटक) में भी FIR दर्ज हुई थी। यहां उन पर किसानों का अपमान करने के आरोप लगे थे। इससे पहले 25 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों को 8 जनवरी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचने का आदेश जारी किया था।

Related Video