8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 66 स्थान पर 117 केंद्र... जानिए कैसी है मतगणना को लेकर पंजाब में तैयारी

वीडियो डेस्क। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने दी। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती 10 मार्च सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके लिए राज्य में 66 स्थानों पर 117 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के करीब 7500 कर्मचारी मतगणना प्रक्रिया में शामिल होंगे। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने दी। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती 10 मार्च सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके लिए राज्य में 66 स्थानों पर 117 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के करीब 7500 कर्मचारी मतगणना प्रक्रिया में शामिल होंगे। इसके साथ ही मतगणना केंद्रों पर मीडिया सेंटर बनाए गए हैं, जहां पत्रकारों को हर राउंड की जानकारी दी जाएगी। पंजाब में 3562 पत्रकारों को गणना केंद्रों पर जाने के लिए पहचान पत्र जारी किए गए हैं, जो रिटर्निंग ऑफिसर के समन्वय से निर्धारित सीमा के भीतर गणना केंद्रों का दौरा कर सकेंगे। वीडियो और स्टिल कैमरों को केवल आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए मतगणना केंद्रों तक ले जाया जा सकता है। साथ ही कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

Related Video