VIDEO: 24 कैरेट सोने की चढ़ी बर्क, इस शहर की सबसे महंगी मिठाई, जानें खासियत

वीडियो डेस्क। दिवाली का बाजार सज चुका है। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। हर मन में आस्था और विश्वास वही है, लेकिन बदलते दौर के साथ दीपावली पर्व के बाजार का स्वरूप बदल चुका है। घर की सजावट के साथ मिठाइयों का स्वाद भी बदला है।

Share this Video

वीडियो डेस्क। दिवाली का बाजार सज चुका है। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। हर मन में आस्था और विश्वास वही है, लेकिन बदलते दौर के साथ दीपावली पर्व के बाजार का स्वरूप बदल चुका है। घर की सजावट के साथ मिठाइयों का स्वाद भी बदला है। रोशनी के पर्व दीपावली पर बाजार का यह नया लुक लोगों को खूब पंसद आ रहा है। इस दिवाली पर शहर में तरह-तरह की मिठाई मौजूद है। इस बार लोग सबसे ज्यादा ड्राय फ्रूट्स की मिठाई पंसद कर रहे हैं।लोगों के बीच इस दिवाली मिठाइयों के गिफ्ट भी मौजूद है। ऐसे एशियानेट न्यूज हिन्दी पहुंचा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर की सबसे महंगी मिठाई तक जिसकी कीमत 12 हजार रुपए किलो है। इसका नाम 'गोल्ड लेबल' है जो अफगानिस्तान से मंगाए पिस्तों पर चढ़ा है सोने का वर्क के साथ बनाई गई है। 

Related Video