उम्र 19 साल, वजन 120 किलो... डांस का शौकीन, जानें कौन हैं ये इंफ्लूएंसर?

एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर हैं। सोशल मीडिया पर 2 लाख 13 हजार फॉलोवर्स हैं। हैरानी के बात ये है कि मधुसूदन इतने वजन के साथ भी डांस करके अपने वीडियो बनाते हैं। वे अपने रील्स इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। 

/ Updated: Sep 19 2022, 10:18 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों 120 किलो के एक 19 साल के मधुसूदन की चर्चा है। सिर्फ 19 साल की उम्र में इतना भार बढ़ गया है कि लोग मजाक बनाने लगें हैं। मधुसूदन भारती महाराष्ट्र के नांदेड़ में रहते हैं। वे एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर हैं। सोशल मीडिया पर 2 लाख 13 हजार फॉलोवर्स हैं। हैरानी के बात ये है कि मधुसूदन इतने वजन के साथ भी डांस करके अपने वीडियो बनाते हैं। वे अपने रील्स इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं लोग उन्हें पसंद करते हैं और लाइक और कमेंट भी करते हैं। शुरुआत में उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन अब लोगों को उनके वीडियो पसंद आते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं मधुसूदन को आनुवांशिक समस्या है जिसकी वजह से वे मोटे हैं। नियमित व्यायाम से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ये बीमारी व्यक्ति में भूख से संबंधित एक जीन के म्यूटेशन के कारण होता है। जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाता है। इसे मोनोजेनिक कहते हैं। मधुसूदन को ये बीमारी उनकी मां से आई है।