एक गलती की वजह से काटना पड़ा जोधा अकबर के एक्टर का पैर... कहीं इस बीमारी को आप हल्के में तो नहीं ले रहे

वीडियो डेस्क। टीवी के पॉपुलर शो जोधा अकबर में काम कर चुके अभिनेता लोकेंद्र राजावत बेहद मुश्किल दौर से गुरज रहे हैं। कोरोना काल में बंद हुआ कामों की वजह से उनकी सेहत पर इतना प्रभाव पड़ा कि डॉक्टरों को उनका पैर तक काटना पड़ गया। दरअसल राजावत डायबिटीज से पीड़ित हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। टीवी के पॉपुलर शो जोधा अकबर में काम कर चुके अभिनेता लोकेंद्र राजावत बेहद मुश्किल दौर से गुरज रहे हैं। कोरोना काल में बंद हुआ कामों की वजह से उनकी सेहत पर इतना प्रभाव पड़ा कि डॉक्टरों को उनका पैर तक काटना पड़ गया। दरअसल राजावत डायबिटीज से पीड़ित हैं। एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अगर 10 साल पहले जब डायबिटीज हुआ तो सेहत पर ध्यान नहीं दिया। शूटिंग का बिजी शेड्यूल, दोपहर के खाने की अनियमितता और काम के घंटों के चलते स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। और तनाव भी होता है। इन सबसे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। राजावत की बीमारी ने उन्हें इस कदर घेर लिया डॉक्टरों के पास उनका पैर काटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा। मुंबई के भक्तिवेदांता अस्पताल में लोकेंद्र का पांच घंटे तक ऑपरेशन चला था। लोकेंद्र को CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से आर्थिक सहायता मिली है। कई एक्टर्स उनके स्वास्थय के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। आपको बता दें लोकेंद्र जोधा अकबर के अलावा ये हैं मोहब्बते, ‘सीआईडी’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ में काम कर चुके हैं। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में भी काम किया था। 

Related Video