आर्मी के जवान को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो तो लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो डेस्क। झारखंड पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोगों में गुस्सा है आक्रोश है। ये मारपीट का वीडियो है जहां कुछ पुलिसकर्मी एक आर्मी के जवान को बेरहमी से पीट रहे हैं। जवान ने मास्क नहीं लगाया था जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों ने पिटाई लगाई थी। जब मामला सुर्खियों में आया तो जवान को पीटने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। झारखंड पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोगों में गुस्सा है आक्रोश है। ये मारपीट का वीडियो है जहां कुछ पुलिसकर्मी एक आर्मी के जवान को बेरहमी से पीट रहे हैं। जवान ने मास्क नहीं लगाया था जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों ने पिटाई लगाई थी। जब मामला सुर्खियों में आया तो जवान को पीटने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामला झारखंड के चतरा जिले का है। दरअसल, मयूरहुंड प्रखंड के कर्मा चौक पर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पवन कुमार यादव (सेना के जवान) को मास्क नहीं पहनने पर रोका था। इसके बाद उन्होंने उसे बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों की कहना है कि पुलिसकर्मियों ने जवान के साथ दुर्व्यवहार किया बाइक की चाबी छीनी। ये 22 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी का बात तो ये है कि ये पीट रहे पुलिसकर्मियों ने खुद ठीक से मास्क नहीं पहना था। 

Related Video