झारखंड: बच्चों के साथ बच्चा बन गए शिक्षामंत्री, जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील...प्लेट धोने में भी की मदद

झारखंड के शिक्षा मंत्री जब पहुंचे  गिरिडीह के सरकारी स्कूल, बच्चों के साथ खाया खाना, प्लेट धोने के लिए खुद से चलाया चापाकल। उन्होंने रसोइया को बुलाकर बात की और स्वादिष्ट खाना बनाने की प्रशंसा की ओर अपनी ओर उसे मिठाई खाने के लिए कुछ रुपए भी दिए।
 

/ Updated: Jul 29 2022, 05:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो हमेशा राज्य के स्कूलों में अपने औचक निरीक्षण से सबको चौंका देते हैं। इस बार मंत्री जी गिरिडीह के डुमरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोरदाग पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने बच्चों को मिड डे मील के लिए प्लेट धोते देखा। यह देख मंत्री जी भी बच्चों के साथ बच्चा बन गए। उनके प्लेट धोने के लिए खुद से चापाकल चलाया। बच्चों से बात की। इसके बाद स्कूली बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया। मंत्री महतो शहीद मुक्तेश्वर महतो के 24 वां शहादत दिवस में भाग लेने पोरदाग पहुंचे थे। बच्चों के साथ लाइन में बैठकर दाल-भात, चोखा का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से खाना के स्वाद के बारे में भी पूछा और कुछ बातें भी की। भोजन करने के बाद उन्होंने रसोइया को बुलाकर बात की और स्वादिष्ट खाना बनाने की प्रशंसा की ओर अपनी ओर उसे मिठाई खाने के लिए कुछ रुपए भी दिए। मंत्री जी बोले- बच्चों के साथ बैठकर मनभर खाया। उन्होंने कहा कि अब एक दिन आएंगे और विद्यालय का पठन पाठन देखेंगे।