बड़ी बहन को छेड़ा तो छोटी बहन ने मनचले को जमकर पीटा, जड़े दनादन थप्पड़

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सुतगिरनी चौक के पास की घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया। लड़कियों को छेड़ना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों को ऐसा सबक सिखाया जो उन्हें यह लंबे समय तक याद रहेगा। लड़कियों में से पीड़ित युवती चुप रही, लेकिन उसकी छोटी बहन से यह देखा नहीं गया। उसने युवकों पर ऐसा हमला बोला कि दोनों अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। बहुत से लोग लड़की के साहस की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि ऐसे लोगों से डरने की बजाय सामना करना ही बेहतर होता है। छोटी बहन को शांत करने के लिए बड़ी बहन को काफी कोशिश करनी पड़ती है। वह मनचलों की इस हरकत से बेहद नाराज थी। हालांकि किसी तरह से उसे शांत कराया गया। 

Share this Video

Related Video