103 साल की एथलेटिक्स मान कौर को राष्ट्रपति ने दिया 'नारी शक्ति पुरस्कार', मंच पर भी दौड़ के आईं दादी
जिंदगी में कुछ करने का इरादा पक्का हो तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। इसकी मिसाल एक बार फिर 103 साल की धावक माता मान कौर ने पेश की है।
वीडियो डेस्क। जिंदगी में कुछ करने का इरादा पक्का हो तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। इसकी मिसाल एक बार फिर 103 साल की धावक माता मान कौर ने पेश की है। उन्होंने 21वीं एशियाई मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप-2019 (ए.एम.ए.सी.) में 7 मैडल जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया। मन कौर ने दुनिया भर में ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक पदक जीते हैं। मान कौर ने उस उम्र में दौडऩा शुरू किया, जिस उम्र में लोगों के घुटने साथ छोड़ जाते हैं। एथलैटिक मान कौर के सपुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि माता मान कौर ने 93 साल की उम्र में दौडना शुरू किया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 103 वर्षीय मन कौर को एथलेटिक्स में उनकी उपलब्धियों के लिए 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया।