शाहीनबाग प्रदर्शन पर BJP सांसद प्रवेश वर्मा बोले, मोदी जी नहीं होंगे तो ये लोग आपको घर में घुसकर मारेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीनबाग बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि अगर दिल्ली में सत्ता में आए तो एक घंटे में खाली करा लेंगे शाहीन बाग।

/ Updated: Feb 05 2022, 03:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीनबाग बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि अगर दिल्ली में सत्ता में आए तो एक घंटे में खाली करा लेंगे शाहीन बाग। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कौन लोग ये प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका मकसद सीएए को समझना नहीं है। प्रवेश वर्मा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कश्मीर की तरह दिल्ली के एक कोने में भी आग लगी है। ये लोग आपके घर में घुसकर मारेंगे। मोदी नहीं होंगे तो ये लोग आपको काट डालेंगे।