जंगल में दर्द से चीख रही गर्भवती महिला, जवानों ने 6 किमी पैदल चलकर कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों नें इंसानियत की मिसाल पेश की है। जवानो ने जंगल में 6 किलोमीटर का रास्ता तय करके अपने कंधे पर चारपाई के सहारे एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस बहादुरी की वजह से लोग उनकी तारीफ और सलाम कर रहे हैं। दरअसल जवानों की एक टुकड़ी बीजापुर के जंगलों में पेट्रोलिंग कर रही थी।

/ Updated: Jan 22 2020, 01:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों नें इंसानियत की मिसाल पेश की है। जवानो ने जंगल में 6 किलोमीटर का रास्ता तय करके अपने कंधे पर चारपाई के सहारे एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस बहादुरी की वजह से लोग उनकी तारीफ और सलाम कर रहे हैं। दरअसल जवानों की एक टुकड़ी बीजापुर के जंगलों में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान उनको बीच रास्ते में एक गर्भवती महिला मिली। बीमार थी और प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। उन्होंने पहले तो देखा कि आस-पास कोई वाहन मिल जाए तो पीड़िता को अस्पताल तक पहुंचाया जाए। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद जवानों ने चारपाई के सहारे महिला को ले जाने का फैसला लिया। महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।