ISI से ट्रेनिंग, कर्नल का इशारा और 30 हजार की डील... भारतीय पोस्ट उड़ाने आए आतंकी के चौंकाने वाले खुलासे

फायरिंग में आतंकी तबराक घायल हो गया जिसे भारतीय जवानों ने  जिंदा पकड़ मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। ठीक होने पर उसने बताया कि वह पाकिस्तान के कोटली जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने भारतीय पोस्ट पर हमले की साजिश का खुलासा किया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जो भारतीय पोस्ट पर हमला करने वाला था। इस काम के लिए उसे पाकिस्तानी कर्नल ने 30 हजार रुपये भी दिए थे। भारतीय सेना ने आंतकी के मंसूबे को नाका करते हुए गिरफ्तार किया तो आंतिकी तबराक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस आतंकी को राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास घुसपैठ करने के दौरान गिरफ्तार किया गया। ये आतंकी अपने साथियों के साथ मिलकर बॉर्डर की फेंसिंग काट रहा था। भारतीय जवानों की नजर पड़ी तो ललकारा। जिसके बाद सभी आंतकी भाग गए लेकिन जवानों की फायरिंग में तबराक घायल हो गया जिसे जिंदा पकड़ मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। ठीक होने पर उसने बताया कि वह पाकिस्तान के कोटली जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने भारतीय पोस्ट पर हमले की साजिश का खुलासा किया।

Related Video