ITBP के जवानों भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत... घटना का दर्दनाक Video

घटना सुबह 11 बजे की है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था की बस के परखच्चे उड़ गए। 6 सैनिकों की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर में ये दर्दनाक हादसा हुआ है।कई वीडियो भी सामने आए हैं 
 

Share this Video

वीडियो डेस्क। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को लेकर मंगलवार को एक बुरी खबर मिली। एक हादसे में 6 सैनिक की मौत हो गई। दक्षिण कश्मीर में 39 कर्मियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के बाद बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी और नदी के किनारे गिरकर टुकड़े-टुकड़े में बदल गई। हादसे में 6 जवानों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। इन जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके में तैनात किया गया था। हादसे में घायल सैनिकों को श्रीनगर के सेना 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-सेना और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।घटना सुबह 11 बजे की है।

Related Video