किसान आंदोलन: रिहाना के एक ट्वीट के बाद मचा घमासन, क्या बोला बॉलीवुड?

वीडियो डेस्क। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। अब इस आंदोलन की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होना शुरू हो गई है। हाल ही में किसानों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर रिहाना ने ट्वीट किया था। अब इसे लेकर राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। मंगलवार को कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना ने एक खबर शेयर की थी। इसमें किसान आंदोलन और सिंघु बॉर्डर पर इंटरनेट बंद होने की खबर थी। उन्होंने लिखा, इस बारे में हम बात क्यों नहीं कर रहे हैं? इसके अलावा पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। उनके अलावा कई विदेशी हस्तियां भी किसान आंदोलन का समर्थन कर चुकी हैं। वहीं, इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय हस्तियां कुछ भी बोलने से पहले तथ्य जांच लें। देखिए बॉलीवुड क्या बोला। 

Share this Video

Related Video