बलात्कारियों के सामने सरकार हमें बार बार झुका रही है...ऐसे फट पड़ीं निर्भया की मां

निर्भया के चारों दोषियों को कल फांसी नहीं दी जाएगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वॉरंट को रद्द करते हुए फांसी की तारीख को अनिश्चित काल तक के लिए टाल दिया है। 

/ Updated: Jan 31 2020, 07:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। निर्भया के चारों दोषियों को कल फांसी नहीं दी जाएगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वॉरंट को रद्द करते हुए फांसी की तारीख को अनिश्चित काल तक के लिए टाल दिया है। बता दें कि दोषी पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार के वकील ए पी सिंह ने अदालत से फांसी पर अनिश्चितकालीन स्थगित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि दोषियों में कुछ के द्वारा कानूनी उपायों का इस्तेमाल किया जाना बाकी है।जेल प्रशासन ने कहा था तीन को दे सकते हैं फांसीनिर्भया केस में दोषियों को फांसी देने के मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि 3 दोषियों को एक साथ 1 फरवरी को फांसी दे सकते हैं। इस दौरान सरकारी वकील ने कहा कि विनय की याचिका पेंडिंग है। उसे छोड़कर बाकी तीन दोषियों को फांसी देने का आदेश दिया जाए, जिसके बाद जेल प्रशासन ने अपनी बात रखी।