राष्ट्रपति ने ऐसे की देश के सुरक्षा में लगे जवानों की तारीफ
देश के 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया। सबसे पहले राष्ट्रपति ने पूरे देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। फिर उन्होंने गणतंत्र का मतलब बताया। उन्होंने कहा, लोगों से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।
वीडियो डेस्क। देश के 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया। सबसे पहले राष्ट्रपति ने पूरे देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। फिर उन्होंने गणतंत्र का मतलब बताया। उन्होंने कहा, लोगों से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। हमारे संविधान ने हम सब को एक स्वाधीन लोकतंत्र के नागरिक के रूप में कुछ अधिकार प्रदान किए हैं। लेकिन संविधान के अंतर्गत ही हम सब ने यह जिम्मेदारी भी ली है कि हम न्याय, स्वतंत्रता और समानता तथा भाईचारे के मूलभूत लोकतान्त्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।