Video: जब घंटों तक अंडरपास में फंस गई यात्रियों से भरी बस...चीख-पुकार के बीच एक एक यात्री की ऐसे बची जान

बीकानेर से खेतड़ी जा रही एक बस फंस गई। पानी के बीचोंबीच फंसी बस से उसमें सवार 20 यात्रियों में भारी दहशत हो गई। वे जोर- जोर से चीखने- पुकारने लगे। आवाज सुन नजदीकी लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी

/ Updated: Jul 18 2022, 03:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में बीती देर शाम हुई तेज बरसात के बाद अंडरपास में भरे पानी में एक बस फंसने से 20 यात्रियों की जान पर बन आई। वहीं, सूचना पर प्रशासन की भी सांसे फूल गई। दरअसल दिल्ली—झुझनूं मार्ग पर मंडावा अंडरपास के नीचे बरसात से भारी जलभराव हो गया। जिसमें बीकानेर से खेतड़ी जा रही एक बस फंस गई। पानी के बीचोंबीच फंसी बस से उसमें सवार 20 यात्रियों में भारी दहशत हो गई। वे जोर- जोर से चीखने- पुकारने लगे। आवाज सुन नजदीकी लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक नजमी व पुलिस सहित कई प्रशासिनक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। बड़ी मुश्किल से एक- एक यात्री को रस्सी के सहारे बस से बाहर निकाला गया। देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बस पानी में बुरी तरह फंस गई। जिसे निकालने के बाद में क्रेन को बुलाया गया। जिसकी मदद से बस को धीरे धीरे पानी से बाहर लाया गया। बस फंसने की वजह से यात्री गंतव्य पर भी देरी से पहुंच सके। रविवार को भी बस फंसने पर फतेहपुर के लोगों ने अंडरपास को लेकर आक्रोश जताया।