वास्तु दोष दूर करने के 10 धांसू उपाय, घर को नहीं लगेगी बुरी नजर

अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तु के दोष होंगे तो उसे नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु दोषों की वजह से मानसिक तनाव बना रहता है। व्यक्ति के बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं, स्वास्थ्य खराब हो सकता है, धन संबंधी कामों में भी दिक्कतें आ सकती हैं।बताते हैं आपको 10 ऐसे उपाय, जिनसे बुरी नजर और वास्तु दोषों से मुक्ति मिल सकती है। 
 

/ Updated: Nov 19 2019, 07:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तु के दोष होंगे तो उसे नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु दोषों की वजह से मानसिक तनाव बना रहता है। व्यक्ति के बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं, स्वास्थ्य खराब हो सकता है, धन संबंधी कामों में भी दिक्कतें आ सकती हैं।बताते हैं आपको 10 ऐसे उपाय, जिनसे बुरी नजर और वास्तु दोषों से मुक्ति मिल सकती है। 

1. घर के मुख्य द्वार पर हनुमानजी की फोटो या छोटी सी मूर्ति लगाएं। इससे घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करेगी।
2. घर के बाहर नीबू-मिर्च बांधें। इसके असर से घर को बुरी नजर नहीं लगती है।
3. घर का मुख्य द्वार पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में हो तो शुभ रहता है। 
4. घर के मुख्य द्वार सोमवार को रुद्राक्ष की एक माला टांग दें।
5. सोते समय अपने सिर के पास लाल रुमाल रखें। इससे बुरे सपने नहीं आते हैं।
6. घर में कहीं भी एकदम अंधेरा न रखें।
7. शाम को घर में झाड़ू न लगाएं। अगर सफाई करना ज्यादा जरूरी हो तो कचरा एक जगह इकट्ठा कर लें, लेकिन घर से बाहर न फेकें।
8. अपनी वर्किंग टेबल के पास भरा हुआ पीने के पानी का गिलास हमेशा रखा रहने दें। गिलास का पानी रोज बदलें।
10. घर के बाहर प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।
इन उपाय से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है।