56 साल की महिला ने अपने बेटे की बच्ची की बनीं मां, बहू ने किया सपोर्ट... जानिए क्या है मामला

56 साल की मां ने अपने बेटे की बच्ची को जन्म दिया है। आसान भाषा में ये कहें कि दादी ने अपनी पोती को अपनी कोख से जन्म दिया। ये स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। 56 साल की महिला अपने ही बेटे की बच्ची की मां बनीं हैं। ये कहानी सुनने में भले ही अजीब लग रही हो लेकिन बेहद इमोशनल है। महिला अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनीं है या ये कहें कि महिला ने पोती को जन्म दिया है तो भी गलत नहीं होगा। अमेरिका में रहने वाली 56 वर्षीय नैंसी हॉक अपनी ही पोती को जन्म देने के बाद उसकी सेरोगेसी मां बनी हैं। मां ने ही अपने बेटे और बहू के बच्चे को अपनी कोख में 9 महीने तक रखा। महिला की बहू बच्चे को जन्म नहीं दे सकती थी। ऐसा उनके साथ गर्भाषय की एक सर्जरी होने के बाद हुआ। नैन्सी हॉक (Nancy Hauck) ने अपने ही बेटे-बहू की पांचवी संतान को अपनी कोख में रखकर जन्म दिया। जेफ हॉक (Jeff Hauck) की 56 वर्षीय मां नैन्सी हॉक ने जब उनके और उनकी पत्नी कंब्रिया के सामने सरोगेट की जिम्मेदारी उठाने का विकल्प रखा, तो उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटे के बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया। जिसका वीडियो भी परिवार ने शेयर किया है। जेफ हॉक ने अपनी मां की पूरी जर्नी को दिखाया है। छोटी बच्ची का नाम हन्ना रखा गया है। ये स्टोरी काफी वायरल हो रही है। 

Related Video