श्रावण तीज पर्व से मंदिरों में झूल रहे युगल सरकार, वीडियो में देखिए झूलनोत्सव का वैभव

यूपी की राम नगरी अयोध्या में श्रावण तीज पर्व से सभी मंदिरों में युगल सरकार झूला झूल रहे है। शहर में झूलनोत्सव का वैभव शिखर पर है। भगवान को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। झूलनोत्सव का अंत रक्षाबंधन की पूर्णिमा से हो जाएगा।  

Share this Video

अयोध्या: भगवान श्री राम माता जानकी द्वारा सावन मास में की गई आनंद विहार की लीलाओं को आधार मानकर राम नगरी के हजारों मंदिरों में श्रावण तीज पर्व से आरंभ होकर सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन तक चलने वाले झूलनोत्सव का वैभव शिखर पर है। सभी मंदिरों में भगवान झूले पर विराजमान है, और भक्त उन्हें अपलक निहार कर संस्कृतिक आयोजन में मस्त हैं। अगाध भक्ति भगवान को समर्पित करने का यह आयोजन देर रात तक चल रहा है। जिसे देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आकर डेरा डाले हैं। प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी भी राम लला के दरबार पहुचीं और उन्होंने अपने भक्ति को सुरों में पिरो कर रामलला के चरणों में अर्पित किया।

Related Video