पैरोल खत्म होते ही डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम आश्रम से हुए रवाना, मेरठ से होते हुए जाएंगे सुनारिया जेल

यूपी के जिले बागपत में पैरोल खत्म होते ही डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम आश्रम रवाना हो गए है। वह मेरठ से होते हुए सुनारिया जेल जाएंगे। बता दें कि कई मामलों में डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सजा काट रहे है।  

/ Updated: Nov 25 2022, 03:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बागपत: उत्तर प्रदेश के जिले बागपत के बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है।  डेरा प्रमुख गुरुवार को रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। इस दौरान उसकी मुहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आये थे। राम रहीम ने डेरे में रहकर दीपावली पर्व व डेरे के संस्थापक का जन्मोत्सव भी मनाया, हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर शाही अंदाज में मोर पंखी लेकर गुरुकुल कर साध संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र भी दिए है। 

साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सजा काट रहे डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म हो गई है। आज डेरामुखी वापस जेल में चला जाएगा। पैरोल खत्म होने से पहले ही डेरामुखी ने ऑनलाइन सत्संग बंद कर दिया। डेरा मुखी गुरमीत सिंह को 15 अक्तूबर को 40 दिन की पैरोल मिली थी। उसी दिन वह बाहर आ गया। इस प्रकार 23 नवंबर को पैरोल अवधि समाप्त हो गई है। अब डेरामुखी जेल लौटेगा।