BSP नेता सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- 'झूठे वादों से हुई बीजेपी की स्थापना', देखें वीडियो

बसपा के मंडलीय महासम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बीजेपी को दलितों से घृणा करने वाली पार्टी बताया। पटेल सेवा संस्थान में हुई जन सभा में सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी और सपा दलित समाज के धुर विरोधी हैं।

/ Updated: Dec 25 2021, 01:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

प्रयागराज: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र (Satish chandra mishra) शुक्रवार को प्रयागराज (prayagraj) में हैं। शहर के अलोपीबाग स्थित पटेल संस्थान में आयोजित मंडलीय सम्मेलन में उन्‍होंने भाग लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) दलित समाज से घृणा करती है। बोले कि दोनों ही पार्टियां एक हैं। आरएसएस (RSS) के मुखिया और सपा के तत्कालीन मुखिया की हाल ही में एक साथ सामने आई तस्वीरें इस बात के प्रमाण हैं। इसलिए बसपा में लोगों का सम्मान है।

भाजपा पर ब्राह्मणों के उत्‍पीड़न का लगाया आरोप
बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मणों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि ब्राह्मणों को दबाने और कुचलने का काम किया जा रहा है। इस समाज के 100 से ज्यादा लोगों के एनकाउंटर किए गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर सभी के साथ छलावा और झूठे वादे करने का आरोप लगाया। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि न तो महंगाई नियंत्रण में हुई और न ही युवाओं को रोजगार मिले। नौकरी के नाम पर युवाओं को लाठियां मिलीं।

बसपा की ताकत दिखाने पहुंचे थे सतीश चंद्र मिश्रा
उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल मची है। सभी पार्टियां चुनावी गणित तैयार कर रही हैं। इसी क्रम में अन्‍य राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए बहुजन समाज पार्टी की जोर आजमाइश सियासी हलचल मचा रही है। भाजपा के चुनावी रथ का जवाब देने की बसपा की तैयारी है। इसी तैयारी को मजबूत करने के लिए आज पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र प्रयागराज पहुंचे। अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में प्रयागराज मंडल की छह सुरक्षित सीटों को जीतने के मकसद से जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी प्रमुख मायावती को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने का दम भरा गया।