मां सिद्धिदात्री देती हैं नवरात्र का पूर्ण फल, जानें कैसा है मां का स्वरूप जिनकी महादेव भी करते हैं पूजा

वीडियो डेस्क। आज नवरात्र का आखिरी दिन है। आज मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। कहते हैं मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों को देने वाली है। जो भक्त नवरात्र के 8 दिन देवी के दर्शन नहीं कर पाते वे अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री के दर्शन कर लें तो नवरात्र के पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। 

/ Updated: Apr 10 2022, 12:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आज नवरात्र का आखिरी दिन है। आज मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। कहते हैं मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों को देने वाली है। जो भक्त नवरात्र के 8 दिन देवी के दर्शन नहीं कर पाते वे अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री के दर्शन कर लें तो नवरात्र के पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। यूपी के काशी में माता अपने नौ रूपों में विराजमान है काशी में मां के अलग अलग रूपों के अति प्राचीन मंदिर हैं। वाराणसी के मैदागिन गोलघर इलाके में सिद्ध माता गली में माता सिद्धिदात्री का मंदिर है। सिद्धिदात्री मां दुर्गा का अत्यंत शक्तिशाली रूप है। मां कलम के आसन पर विराजमान में। 4 भुजाओं में मां अस्त्र शस्त्र, कमल और शंख धारण किए हैं। देवता, असुर, गंधर्व, किन्नर और मनुष्य भी मां की पूजा करते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताई क्या है मां सिद्धदात्री की महिमा