कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरपीएन सिंह पर बोला हमला, कहा- आरपीएन मेरे अध्यक्ष बनाए जाने से खफा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, 'आरपीएन सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। गरीब के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के चलते आरपीएन सिंह नाराज थे। कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ने का दबाव बना रहे थे। कांग्रेस ने आरपीएन को मंत्री बनाकर सम्मान किया। अजय लल्लू और आरपीएन सिंह दोनों ही कुशीनगर जिले से ताल्लुक रखते हैं।

Share this Video

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह पर निशाना साधा है। लल्लू ने कहा है कि आरपीएन सिंह राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वह मुझे यानी कि एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, 'आरपीएन सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। गरीब के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के चलते आरपीएन सिंह नाराज थे। कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ने का दबाव बना रहे थे। कांग्रेस ने आरपीएन को मंत्री बनाकर सम्मान किया। अजय लल्लू और आरपीएन सिंह दोनों ही कुशीनगर जिले से ताल्लुक रखते हैं।

लल्लू ने कहा, 'सिंह खनन माफियाओं के समर्थन में दबाव बनाते थे। मुझे जेल भेज दिया गया, लेकिन एक बार भी न मिले, न विरोध किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के समर्थन में कभी खड़े नहीं हुए। कांग्रेस ने सिंह को पहचान दिलाई। सिंह पिछड़ों के नेता नहीं हैं। आरपीएन सिंह सिंह और जितिन प्रसाद राजा-रजवाड़ा हैं। कुर्सी, मंच और सम्मान चाहिए, लेकिन कभी गरीब के साथ खड़े नही होंगे। CBI, ED के डर से घर, संपत्ति और स्कूल बचाने के डर से भाग रहे है।'

Related Video