दोस्त, रिश्तेदार, कलाकार... बिरजू महाराज के निधन पर भावुक हुए पंडित छन्नूलाल मिश्र

भारतीय शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण छन्नू लाल मिश्र ने भी बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है। बिरजू महाराज के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, बिरजू महाराज का निधन बहुत दुखद, उनका जाना कला जगत की अपूर्णीय क्षति। वहीं गायक अदनान सामी (Adnan Sami) ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
 

Share this Video

वाराणसी: मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। बिरजू महराज का अंतिम संस्कार दिल्ली में लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा। हालांकि अभी समय तय नहीं है। भारतीय शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण छन्नू लाल मिश्र ने भी बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है। मिश्र ने क्या कुछ कहा, आइए सुनते हैं...

बिरजू महाराज के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, बिरजू महाराज का निधन बहुत दुखद, उनका जाना कला जगत की अपूर्णीय क्षति। वहीं गायक अदनान सामी (Adnan Sami) ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं। आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।

Related Video