फर्जी मुकदमे में फंसाकर धन उगाही करता था गैंग, दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पार्षद हुआ फरार

मुरादाबाद जनपद में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता यह पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो एक महिला को बहला-फुसलाकर पैसे हड़पने के लिए बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करा रहे थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए सिविल लाइंस के पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है।

Share this Video

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता यह पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो एक महिला को बहला-फुसलाकर पैसे हड़पने के लिए बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करा रहे थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए सिविल लाइंस के पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। जिसमें एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मुरादाबाद जनपद में एक ग्रुप सक्रिय था, जिसमें एक पार्षद भी आरोपी है जो मुरादाबाद जनपद का रहने वाला है। सद्दाम पार्षद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ एक युवक को फसाने के लिए षड्यंत्र रचा था। जिसमें पुलिस के हाथ बड़ी सफलता ही है। पुलिस की सतर्कता के चलते फर्जी मुकदमा लिखवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम किया है। इस पूरे प्रकरण में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वही, इस पूरे मामले में महिला ने पुलिस की गवाह बन गई है और आरोपियों के खिलाफ गवाही दी है। जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं फरार पार्षद सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है छापेमारी की जा रही है।

Related Video