कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो आंदोलन का किया आवाहन, शहर में घूम-घूमकर लोगों से की जा रही ऐसी अपील

यूपी के जिले गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन का आवाहन किया है। नेताओं ने शहर में घूम-घूमकर लोगों से यात्रा में जुड़ने की अपील की है। जिला अध्यक्ष का कहना है कि देश में एकता, अखंडता को एक करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।

/ Updated: Sep 09 2022, 05:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर में कांग्रेसियों ने हुंकार भरी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो पदयात्रा निकाल कर जनता को जोड़ने का काम किया। आपको बता दें कि शहर में पदयात्रा के दूसरे दिन आज कांग्रेसियों ने टाउनहाल गाँधी प्रतिमा से एक पदयात्रा निकाल कर कचहरी चौराहा होते हुए गोलघर, गणेश चौराहा होकर चेतना तिराहा इन्द्रा गाँधी के प्रतिमा के पास आकर समाप्त किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में कांग्रेसियों ने लोगों को कांग्रेस से जुड़ने की अपील की। हाथो में भारत जोड़ो की तख्ती लिए हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो पदयात्रा निकाल कर मिशन 2024 में अपनी जगह बनाने के लिए जनता का समर्थन भी मांगा है।