यूपी के इन दो शहरों में खेली जाती है 7 तरह से होली, देखिए कैसे बरसता है यहां रंग और गुलाल

 वीडियो डेस्क।  होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन यूपी के इन दो शहरों में होली खेलने का अनोखा अंदाज है। यहां होली खेलने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं और खुद को इन रंगों में रंगते हैं। फिर चाहे वो कृष्ण की भक्ति का रंग हो या फिर काशी में महादेव के गणों के साथ उड़ती भस्म की होली हो।

/ Updated: Mar 18 2022, 04:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

 वीडियो डेस्क।  होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन यूपी के इन दो शहरों में होली खेलने का अनोखा अंदाज है। यहां होली खेलने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं और खुद को इन रंगों में रंगते हैं। फिर चाहे वो कृष्ण की भक्ति का रंग हो या फिर काशी में महादेव के गणों के साथ उड़ती भस्म की होली हो। मथुरा में जहां कई दिन पहले ही होली का त्योहार शुरू हो जाता है। तो वहीं रंगभरनी एकादशी पर काशी में अलग ही नजारा होता है। मथुरा में फूलों, लड्डू, लठमार, छड़ी मार के साथ रंग और गुलाल की होली खेली जाती है तो वहीं काशी में जलते अंगारों के साथ होली खेल महादेव की भक्ति में झूमते दिखाई देते हैं लोग... देखें अद्भुत होली।