Video: विधवाओं के जीवन में कृष्ण ने भरे रंग... सैकड़ों किलो रंगों और गुलाल से खेली होली, खूब किया डांस

वीडियो डेस्क। इन गीतों में थिरकन है, खुशी है भक्ति है... नीरस रंग में जब कृष्ण की भक्ति के रंग बरसे तो इन विधवा माताओं का जीवन भी उल्लास और खुशी से भर गया। होली के रंगों में ये महिलाएं ऐसी डूबी कि भूल गईं कि कभी सफेद साड़ी ही इनकी पहचान थी। वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में विधवा महिलाओं ने जमकर होली खेली। 

/ Updated: Mar 16 2022, 11:32 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इन गीतों में थिरकन है, खुशी है भक्ति है... नीरस रंग में जब कृष्ण की भक्ति के रंग बरसे तो इन विधवा माताओं का जीवन भी उल्लास और खुशी से भर गया। होली के रंगों में ये महिलाएं ऐसी डूबी कि भूल गईं कि कभी सफेद साड़ी ही इनकी पहचान थी। वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में विधवा महिलाओं ने जमकर होली खेली। यहां कई क्विंटल फूलों और सैकड़ों किलों रंग और गुलाल के साथ होली खेली गई। वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण इस फूलों और गुलाल की होली महोत्सव का गवाह बना। वृंदावन की होली पूरे विश्व में फेमस है। यहां होली के कई रंग दिखाई देते हैं। भक्ति के रंगों के साथ कृष्ण संग होली खेल यहां के लोग खुद को कृतार्थ करते हैं।