'15 साल की लड़की मांग रहा चौकी इंचार्ज' महिला की शिकायत नजरअंदाज कर 'काजू' खाते हुए चले गए स्वतंत्र देव सिंह

झांसी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पीड़िता की शिकायत को नजरअंदाज कर आगे बढ़ते चले जाते हैं। 

Share this Video

यूपी सरकार के कुछ मंत्री जनता की समस्याओं के प्रति कितना गंभीर है इसकी एक बानगी झांसी में देखने को मिली है। यहां एक पीड़िता मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से गुहार लगाती रही कि चौकी इंचार्ज उससे 15 साल की लड़की मांग रहे आखिर उनकी यह मांग कैसे पूरी की जाए। हालांकि उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर मंत्री काजू खाते हुए आगे रवाना हो गए।
आपको बता दें कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झांसी पहुंचे हुए थे। यहां महिला ने उनसेसे चौकी इंचार्ज की शिकायत करते हुए कहा कि वह उससे 15 साल की लड़की मांग रहा है। वीडियो में महिला आगे कहती हैं कि चौकी इंचार्ज रोज रात को शराब पीकर आता है उसे परेशान करता है। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह 'चौकी इंचार्ज' कहते हुए मुंह में काजू का टुकड़ा उछालते हुए गाड़ी की ओर बढ़ जाते हैं। जब वो गाड़ी में बैठने लगते हैं तब महिला को एक शख्स चुप रहने का इशारा देता है। मंत्री जी के इस रवैये के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रहा है। 

Related Video