कैदियों को लेकर जाना था अस्पताल, पुलिसकर्मी कराने लगे चाय नाश्ता और सैर सपाटा...कानपुर पुलिस का Video

पुलिसकर्मी कैदियों के साथ स्वरूप नगर के पास होटल में चाय नाश्ता करने पहुंचे। इतना ही नहीं दोनों कैदियों को सैर सपाटा भी कराया।  कानपुर पुलिस पुलिस के इस वीडियो के वायरल होने के बाद कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

/ Updated: Oct 12 2022, 06:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कानपुर पुलिस का कैदियों के साथ याराना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस को जेल से दो कैदियों को अस्पताल ले जाना था। कैदियों का नाम है प्रकाश और यासीन। इन दोनों को ले जाने के लिए 5 सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी। ये 5 सिपाई जेल से 2 कैदियों को लेकर निकले लेकिन रास्ते में  ऐसा याराना हो गया कि अस्पताल की बजाय होटल लेकर पहुंच गए। पुलिसकर्मी कैदियों के साथ स्वरूप नगर के पास होटल में चाय नाश्ता करने पहुंचे। इतना ही नहीं दोनों कैदियों को सैर सपाटा भी कराया। जिसका वीडियो किसी ने बनाया और बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।