राम की नगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि, नागेश्वरनाथ मंदिर से निकलेगी भोलेनाथ की बारात

वीडियो डेस्क। महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर पूरे देश में धूम मची हुई है। राम की नगरी अयोध्या में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त विशेष उपाय और पूजा करते हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर पूरे देश में धूम मची हुई है। राम की नगरी अयोध्या में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त विशेष उपाय और पूजा करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। जिसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिवजी के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं। राम नगरी अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर और विभिन्न मंदिरों पर पूजा-पाठ व भगवान भोले की आराधना की जाती है और शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बारातें निकालती हैं।वही इस बारात में लोग झूमते नाचते नजर आते हैं। 

Related Video