राष्ट्रीय हिन्दू दल के प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला, रासुका के तहत कार्रवाई करने की उठी मांग

राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष द्विवेदी उर्फ पप्पू जी एवं महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं पर होलिका दहन के समय भोजूबीर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमला किया गया। 
 

/ Updated: Mar 19 2022, 02:22 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष द्विवेदी उर्फ पप्पू जी एवं महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं पर होलिका दहन के समय भोजूबीर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमला किया गया। योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए योगी मोदी जी की फोटो वाली भाजपा की पोस्टर जलाया जा रहा था। जिसपर राष्ट्रीय हिंदू दल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने आपत्ति जताई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो लगभग 100 से ज्यादा की संख्या में थे। उन्होंने लाठी-डंडे एवं इट पत्थर से संगठन के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही योगी मोदी जी को गाली देते हुए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से मार पीट कर अधमरा हालत में छोड़ दिया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष द्विवेदी महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं को गंभीर अवस्था में मार पीट कर अधमरा कर दिया गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू नेता रोशन पाण्डेय ने  तत्काल कैंट थाने एवं वाराणसी पुलिस को सुचना दिया। रोशन पाण्डेय ने वाराणसी पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए तत्काल गैंगस्टर एक्ट एवं रासुका के तहत सपा के गुंडों पर कार्रवाई करने की मांग किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को इस घटना से अवगत कराकर सभी पर रासुका लगाने एवं सुरक्षा की मांग करने की बात कहा।

संगठन नेता संतोष द्विवेदी ने कहा कि उन लोगों द्वारा हमारे संगठन के लोगों को ढूंढ ढूंढ कर टारगेट किया जा रहा है और जो भी लोग बचाव में आए थे उन्हें मारा पीटा जा रहा है जान से मारने की धमकी दी जा रही है हमारी वाराणसी प्रशासन से मांग है की तत्काल हमें सुरक्षा दी जाए। हम घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं बाहर मेरी जान को खतरा है।