प्रेमी के खिलाफ 12 साल बाद दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, ममेरी बहन की शादी में हुई थी दोनों की मुलाकात

यूपी के जिले मुरादाबाद में एक महिला ने प्रेमी के खिलाफ 12 साल बाद मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों की मुलाकात युवती की ममेरी बहन की शादी में हुई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे को जानते है। इस दौरान युवती नाबालिग भी थी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था।

/ Updated: Sep 09 2022, 05:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने अपने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी अशोक सैनी ने शादी करने के नाम पर लगातार उसके साथ बलात्कार किया और गर्भवती होने पर उसने तीन बार बच्चे का गर्भपात किसी डॉक्टर से करा दिया। जिसको लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है। दरअसल 11 साल पहले इस थाने में रहने वाली पीड़िता अमरोहा के पीर गढ़ पुराना रोडवेज स्थित अशोक सैनी से एक शादी समारोह के दौरान मुलाकात हुई थी। तब से अब तक दोनों में प्रेम संबंध थे, जिसको लेकर अशोक सैनी नाम का युवक लगातार शादी का झांसा देकर पीड़ित युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता का एक 11 वर्ष का बच्चा भी हो गया है लेकिन आरोपी ने पीड़िता से अभी तक शादी नहीं की। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इस संबंध में पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया की 10 साल पहले एक शादी में अशोक सैनी से मुलाकात हुई थी। उसके बाद शादी करने के बहाने उन्होंने 16 साल की नाबालिग उम्र में मेरे साथ गलत काम किए थे, इस वजह से मैं अपने घर वालों को कुछ नहीं बता पाई थी, चुपचाप अपने घर से चली गई थी। उसके बाद मेरे पापा भी हमे छोड़कर चले गए थे, उनका कुछ भी पता नही है। तबसे मैं अपनी मां के घर रहती हूं फिर मुझे वो अपने घर ले गए। उस बीच में मेरा एक बेटा भी हो गया और वो हमारे पास ही एक साथ ही रहता है। मैं चाहती हूं की वो जल्द से जल्द पकड़ा जाए एवं सख्त से सख्त कार्रवाई हो। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह सीओ ने बताया की एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें अमरोहा के रहने वाले अशोक सैनी पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 11 वर्ष पूर्व से अमरोहा के रहने वाले अशोक सैनी को जानती है और उसने उस पर आरोप लगाया है कि फर्जी स्टांप का प्रयोग करके उसने शादी का नाटक किया और लगातार उसका शोषण करता रहा। महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।