होली के रंग में रंगा मुरादाबाद रिजर्व पुलिस लाइन और महिला थाना, अफसरों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों ने खेला रंग

उत्तर प्रदेश में रंगोत्सव यानी होली का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका सबसे अधिक श्रेय यूपी पुलिस को जाता है। क्योंकि इस बार की होली में उपद्रव व बड़ी घटनाएं बेहद कम सामने आईं। शांतिपूर्वक होली सम्पन्न कराने के बाद यूपी पुलिस के पुलिसकर्मी अब अपनी होली मनाकर रंगोत्सव का आनन्द उठा रहे हैं।

/ Updated: Mar 20 2022, 01:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में रंगोत्सव यानी होली का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका सबसे अधिक श्रेय यूपी पुलिस को जाता है। क्योंकि इस बार की होली में उपद्रव व बड़ी घटनाएं बेहद कम सामने आईं। शांतिपूर्वक होली सम्पन्न कराने के बाद यूपी पुलिस के पुलिसकर्मी अब अपनी होली मनाकर रंगोत्सव का आनन्द उठा रहे हैं। इसी से जुड़ी तस्वीर यूपी के मुरादाबाद से सामने आईं। मुरादाबाद के रिजर्व पुलिस लाइन और महिला थाने में पुलिसकर्मियों ने रंगोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी रंग और गुलाल के साथ होली खेलते हुए नजर आए। इस बीच सभी पुलिसकर्मी फिल्मी गानों पर जमकर थिरके। इस दौरान पुलिस महकमे के आलाअफ़सर भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर होली खेली।