प्रियंका ने रोड शो के दौरान BJP समर्थकों से मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

प्रियंका गांधी का काफिला निकला और भारी संख्या में भाजपा के समर्थक मल्लावां चौराहे पर जय श्री राम के नारे लगाते हुए निकल रहे थे। इसी दौरान प्रियंका गांधी का काफिला निकला। यहां प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी के शीशे से बाहर निकल कर छत पर चढ़ी और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया हाथ मिलाए और हाथ जोड़कर उनको नमस्कार किया और समर्थकों पर फूल भी बरसाए उसके बाद वह आगे निकल गई।

Share this Video

हरदोई: माधौगंज में जनसभा को संबोधित करने आई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मल्लावां चौराहे पर भाजपा के समर्थकों से हाथ मिलाया उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया अपनी गाड़ी से निकल कर उन्होंने समर्थकों के ऊपर फूल भी बरसाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और प्रियंका गांधी की लोग तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल माधौगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी की एक जनसभा होनी थी उसी दौरान मल्लावां में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जनसभा थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा समाप्त कर यहां से निकल गए थे और वहां से भाजपा समर्थकों के आने का सिलसिला लगातार जारी था। इसी बीच प्रियंका गांधी का काफिला निकला और भारी संख्या में भाजपा के समर्थक मल्लावां चौराहे पर जय श्री राम के नारे लगाते हुए निकल रहे थे। इसी दौरान प्रियंका गांधी का काफिला निकला। यहां प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी के शीशे से बाहर निकल कर छत पर चढ़ी और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया हाथ मिलाए और हाथ जोड़कर उनको नमस्कार किया और समर्थकों पर फूल भी बरसाए उसके बाद वह आगे निकल गई।

Related Video