NHAI के फ्लाईओवर निर्माण में आ रही घोटाले की गंध, एक वर्ष पहले बने पुल में आई दरारें, झड़ना शुरू हुआ प्लास्टर

 नेशनल हाईवे- 19 पर बने महोली रोड-पुष्पांजलि उपवन ओवरब्रिज में घोटाले की गंध आना शुरू हो गई है। निर्माण के करीब 2 वर्ष बाद ही फ्लाईओवर में जगह-जगह से दरारें देने लगा है। फ्लाईओवर का प्लास्टर भी झड़ रहा है। इससे राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है।

/ Updated: Mar 16 2022, 04:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: नेशनल हाईवे- 19 पर बने महोली रोड-पुष्पांजलि उपवन ओवरब्रिज में घोटाले की गंध आना शुरू हो गई है। निर्माण के करीब 2 वर्ष बाद ही फ्लाईओवर में जगह-जगह से दरारें देने लगा है। फ्लाईओवर का प्लास्टर भी झड़ रहा है। इससे राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है।

एनएचएआई के फ्लाईओवर निर्माण में घोटाले की गंध
आगरा-दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर जय गुरुदेव से लेकर महोली रोड कट को पार करता हुआ फ्लाईओवर बना हुआ है। करीब 2 वर्ष पूर्व इस फ्लाई ओवर का लोकार्पण मथुरा की सांसद हेमामालिनी द्वारा किया गया था। क्षेत्रीय लोगों ने इस पुल के निर्माण के समय ही ठेकेदार से निर्माण सामग्री को लेकर शिकायत की थी, लेकिन ठेकेदार ने एक ना सुनी। परिणाम यह है कि अब यह पुल जगह-जगह से दरार देने लगा है। इस फ्लाईओवर के दोनों तरफ के किनारों में दरारें आ गई हैं। यहां तक कि पुल के नीचे भी प्लास्टर लगातार गिर रहा है और फ्लाईओवर के नीचे भी काफी लंबी दरार देखी जा सकती है। इस संबंध में जब क्षेत्रीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने पुल के निर्माण में लगाई गई सामग्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि थोड़े समय में ही फ्लाईओवर टूटने लगा है। यहां होकर गुजरने में डर लगता है। लोगों को डर है कि कहीं ये फ्लाईओवर किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाए। फ्लाईओवर का एक हिस्सा ऊपर, तो दूसरा हिस्सा तकरीबन 3 सेंटीमीटर नीचे हो गया है। जो भी राहगीर फ्लाईओवर के नीचे से गुजरता है वह है डर के साए से होकर गुजरता है। 

सांसद हेमा मालिनी ने किया था दो साल पहले फ्लाईओवर का उद्घाटन
बता दें कि फ्लाई ओवर जब बनकर तैयार हो गए थे तो जनता को सुपुर्द करने के साथ ही सांसद हेमा मालिनी ने नैशनल हाईवे 19 और कार्यदाई संस्था के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर इस फ्लाईओवर को शुरू कराया था। फ्लाईओवर का सांसद हेमा मालिनी ने उद्घाटन किया था उस फ्लाईओवर का प्लास्टर अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रहे वाहनों की धमक से पुल के नीचे लगा हुआ प्लास्टर अब टुकड़ों में नीचे गिरने लगा है। 

स्वयं को मीटिंग में बता कर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने काटा फ़ोन
इस विषय में जब एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने स्वयं को मीटिंग में बता कर मामला समझना भी जरूरी नहीं समझा।